हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार में अचानक भीषण आग लग गई।गनीमत रही कि कार चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और वाहन से बाहर निकल गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को एक टाटा जेस्ट कार हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रही थी। जैसे ही कार रसिया बड़ के समीप पहुंची, अचानक उसके बोनट से तेज धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ का परिचय दिया और वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर वह फौरन नीचे उतर गया। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई।चालक की सूचना पर श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचित किया।दमकल वाहन के पहुंचने से पहले पुलिसकर्मी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करते रहे।

More Stories
भारी बारिश से शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते कल हरिद्वार जिले में सभी स्कूलों की छुट्टी
कुंभ मेला एसएसपी ने हरकी पौड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया