सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ पर ऋषिकुल ऑडिटोरियम में बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग की ओर से ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में बहुउद्देशीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में 124 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आयुष पद्धति से उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया।शिविर में जोड़ों के दर्द, वात रोग,पाचन संबंधी विकार, त्वचा रोग, मधुमेह तथा जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के लिए विशेषज्ञों ने परामर्श दिया और निःशुल्क औषधियों का वितरण किया। डॉ. सोरमी सोनकर और डॉ. संजय कुमार ने मरीजों का परीक्षण कर चिकित्सा परामर्श प्रदान किया।

इस दौरान उत्तराखंड के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने आयुष विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया। आयुष मिशन विशेषज्ञ डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय ने उन्हें जनपद हरिद्वार में संचालित आयुष विभाग की स्वास्थ्य सेवाओं, जनजागरूकता अभियानों तथा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा कार्यक्रमों की जानकारी दी।

About Author