नीट (यू जी)-2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन के लिए हरिद्वार पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस लाइन रोशनाबाद में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को एसपी क्राइम एवं परीक्षा नोडल अधिकारी निशा यादव ने ब्रीफिंग दी।एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर सभी पुलिसकर्मियों को समय से ड्यूटी स्थल पहुंचने और मेटल डिटेक्टर सहित आवश्यक उपकरणों के उपयोग के निर्देश दिए गए। जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों को पांच जोन और 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है। अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज मैदान में धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
हरिद्वार में जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई