40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 230 प्रशिक्षु आरक्षियों को आपदा प्रबंधन, बचाव कार्यों और नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करने के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को शुरू हुआ।प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षुओं को आपात परिस्थितियों से निपटने के साथ-साथ समाज में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ प्रभावी भूमिका निभाने के गुर सिखाए। सेनानायक आयुष अग्रवाल के निर्देशन में 40वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित आरटीसी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम ने आपदा प्रबंधन, बाढ़ एवं जल दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
टीम ने जीवन रक्षक उपकरणों के उपयोग, आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों और विभिन्न रेस्क्यू तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया।

More Stories
एआरटीओ ने खुद आमजन बनकर ई रिक्शा में सफर कर अनियमितताओं पर कार्रवाई की
हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में विशेष फाइनेंशियल कैंप आयोजित किये जाएंगे
यूकेएसएससी परीक्षा को लेकर हरिद्वार प्रशासन ने तैयारियां पूरी की