उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) के निधन पर राज्य सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। बुधवार हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।आज बुधवार को उनकी अंत्येष्टि के दिन सभी सरकारी विभाग बंद रहे। उनके वसंत विहार स्थित आवास पर पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देने के लिए देहरादून में उनके आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उसके बाद शहर में अंतिम यात्रा निकाली गई।पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूडी की अंत्येष्टि हरिद्वार खड़खड़ी घाट पर राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ की गई। उनके बेटे मनीष खंडूडी ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की अर्थी को कंधा दिया।

More Stories
बिरयानी से भरा ड्रम गंगनहर में फेंकने पर हंगामा खड़ा हुआ
पुलिस लाइन रोशनाबाद में पूरे सम्मान के साथ रॉक्सी को अंतिम विदाई दी गई
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा विक्रेताओं ने प्रदर्शन किया