चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ यात्रा की सुचारु व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने शहर के संवेदनशील मार्गों पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही, जिसमें भीमगोड़ा और खड़खड़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाए गए।
उप जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाते हुए करीब 150 से अधिक अस्थायी अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। सड़क किनारे लगाए गए अवैध ठेले, खोखे और अन्य अतिक्रमणों को हटाकर मार्गों को खाली कराया गया। जो श्रद्धालुओं की आवाजाही में बाधा बन रहे थे।अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती भी दिखाई गई। घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर पांच सिलिंडर जब्त किए गए। वहीं गंदगी फैलाने और नगर निगम के नियमों की अनदेखी करने पर 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के चालान किए गए। नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने कहा कि यात्रा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More Stories
भेल सेक्टर -4 में हरिद्वार का पहला फूड, आर्ट एंड शॉपिंग फेस्टिवल महोत्सव आयोजित किया जाएगा
मिड-डे मील बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से अफरा तफरी मची
दसवीं बोर्ड परीक्षा में जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्रों को एसएसपी ने सम्मानित किया