उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी और हीटवेव की चेतावनी को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने स्कूलों के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, 27 अप्रैल से 26 मई 2026 तक जिले के सभी प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूल बदले हुए समय पर संचालित होंगे.
कक्षा 5 तक: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक.
कक्षा 6 से 12 तक: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक.समय में बदलाव के अलावा प्रशासन ने ‘वॉटर बेल’ की व्यवस्था लागू की है, जिससे छात्र नियमित अंतराल पर पानी पी सकें. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षाओं में वेंटिलेशन और ORS की उपलब्धता अनिवार्य है.

More Stories
एआरटीओ ने खुद आमजन बनकर ई रिक्शा में सफर कर अनियमितताओं पर कार्रवाई की
हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में विशेष फाइनेंशियल कैंप आयोजित किये जाएंगे
यूकेएसएससी परीक्षा को लेकर हरिद्वार प्रशासन ने तैयारियां पूरी की