ज्वालापुर के कटहरा बाजार में पीएनजी की पाइप लाइन फटने से अफरा तफरी मच गई। पाइप लाइन फटने से बाजार में गैस की बदबू फैल गई। गनीमत रही कि बाजार में गैस फैलने से कोई हादसा नहीं हुआ।एयरटेल कंपनी के कर्मचारियों की सड़क खुदाई के दौरान गैस की पाइप लाइन फट गई। व्यापारियों ने गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना हरिद्वार नेचुरल गैस कंपनी को दी। मौके पर पहुंचे कंपनी की फायर सेफ्टी यूनिट। ऐतिहातन आसपास की कपड़े की चार दुकानों को बंद कराया गया। एचएनजीपीएल के कर्मचारी पाइप लाइन की मरम्मत काम ने जुटे।

More Stories
जिलाधिकारी और एसएसपी ने अपर रोड और मनसा देवी मार्ग का निरीक्षण किया
सिंचाई विभाग की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर बनाई मजार पर प्रशासन का बुलडोजर चला
नगर निगम प्रशासन गंगा घाट की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने में जूटा