हनुमान जन्मोत्सव पर जिला कारागार में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में जिला कारागार रोशनाबाद में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। स्वामी कार्तिक गिरी ने विधिवत रूप से सुंदरकांड पाठ किया।कार्यक्रम में बंदी और जेल स्टाफ भी शामिल हुआ। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि बंदीयों के आचरण में सुधार कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए जेल में निरंतर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसका बंदियों के व्यवहार पर सकारात्मक असर हो रहा है।

About Author