वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार कोतवाली नगर प्रभारी रितेश शाह को भगवानपुर कोतवाली भेजा गया है, जबकि कुंदन राणा को ज्वालापुर कोतवाली से हरिद्वार कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।
देहरादून से आए चंद्रभान को ज्वालापुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा थाना बहादराबाद से विजय सिंह को झबरेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं मंगलौर कोतवाली से अमरजीत को बहादराबाद कोतवाली प्रभारी बनाकर भेजा गया है। बुग्गावाला से भगवान सिंह मैहर को कोतवाली मंगलौर की कमान दी गई है। भगवानपुर में एसएसआई के पद पर तैनात रहे अंकुर शर्मा को एसओ बुग्गावाला बनाया गया है।निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को हाईकोर्ट सेल से स्थानांतरित कर कोतवाली कलियर भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार, जो अब तक कोतवाली कलियर में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे, उन्हें पथरी थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।इसी क्रम में उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल को पथरी थानाध्यक्ष के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक यशवीर, जो पथरी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में कार्यरत थे, उन्हें प्रभारी चौकी भिक्कमपुर (लक्सर) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक लोकपाल परमार को भिक्कमपुर चौकी प्रभारी पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।

More Stories
अर्धकुंभ के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ज्वालापुर क्षेत्र में सड़कों का नवीनीकरण करेगा
बहादराबाद क्षेत्र में गुलदार के हमले से ग्रामीण घायल हुआ
पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद में एसएसपी की अध्यक्षता में सम्मेलन आयोजित किया गया