सरकार में कैबिनेट मंत्री नियुक्त होने के बाद मदन कौशिक ने रविवार को हरिद्वार में भव्य रोड शो निकाला। इसे ‘जन आशीर्वाद रैली’ नाम दिया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और कई जगह फूल बरसाकर अभिनंदन किया।
रविवार को इस रोड शो की शुरुआत आर्यनगर चौक से हुई, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों का काफिला उनके साथ जुड़ता चला गया। आर्यनगर, रानीपुर मोड़, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शिवमूर्ति चौक से होते हुए यह रोड शो हरकी पैड़ी तक पहुंचा। यहां कौशिक ने विधि-विधान से गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जुटी।कई जगह स्वागत मंच बनाए गए, जहां लोगों ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और उनके समर्थन में लगाए गए नारों ने माहौल को और जीवंत बना दिया। इस दौरान विधायक आदेश चौहान और मेयर किरन जैसल समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सबने मंत्री बनने पर उनको शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में हरिद्वार के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई।

More Stories
गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक बिजली के पोल से टकराया
लोक सेवा आयोग की परीक्षा 22 मार्च को आयोजित होगी
कुंभ से पहले ज्वालापुर सबस्टेशन की क्षमता बढ़ेगी