वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण के तहत पुलिस लाइन रोशनाबाद का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने शुक्रवार की परेड की सलामी ली और जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनकी फिटनेस का परीक्षण किया।उन्होंने जवानों की ड्रिल का भी अवलोकन किया और कहा कि वर्तमान की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक फिटनेस अत्यंत आवश्यक है।परेड समाप्त होने के बाद एसएसपी ने औपचारिक निरीक्षण शुरू करते हुए सबसे पहले क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया, जहां सेरिमोनियल गार्द ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने गार्द रूम, आर्मरी और स्टोर का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान आर्म्स-एम्यूनेशन, विभिन्न उपकरणों और संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक को निर्देश दिए गए कि अस्लाह और अन्य सामग्री की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए उन्हें व्यवस्थित स्थिति में रखा जाए तथा खरीद और वितरण से संबंधित सभी अभिलेख अद्यतन रखे जाएं।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया
हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा
मुख्य सचिव ने मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया