ज्वालापुर कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में लोगों ने कई समस्या रखी

ज्वालापुर कोतवाली में बुधवार को हुए थाना दिवस में लोगों ने कई समस्याएं रखीं। पुलिस ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर आयोजित थाना दिवस में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार समेत समस्त उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न समुदायों से जुड़े लोग समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें कई ऐसे मामले भी शामिल रहे जिनमें पूर्व में उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए जा चुके थे। थाना दिवस के दौरान पुलिस ने कई प्रकरणों में मौके पर समाधान कर दिया गया। कुछ मामले सिविल प्रकृति के पाए गए। उनमें संबंधित पक्षों को न्यायालय जाने की सलाह दी गई।अन्य मामलों में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को थाने में आकर रखें। महिलाओं से संबंधित शिकायतों के लिए महिला हेल्प डेस्क की जानकारी दी गई ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित और सुरक्षित समाधान हो सके।

About Author