लक्सर क्षेत्र में रविवार देर रात आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई गांवों में खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।फेरपुर, धनपुरा, धारीवाला, बादशाहपुर, शाहपुर शीतलाखेड़ा, रानीमाजरा, भोगपुर, भिक्कमपुर, रायसी, सुल्तानपुर, लक्सर और खानपुर समेत आसपास के कई गांवों में तेज हवा के कारण गेहूं और सरसों की फसल खेतों में गिर गई। इस समय गेहूं की फसल में बालियां निकल चुकी हैं और फसल पकने की कगार पर है। ऐसे में फसल के जमीन पर गिरने से दाना काला पड़ने और उत्पादन घटने की आशंका बढ़ गई है।
वहीं सरसों की फसल भी लगभग पक चुकी थी। कई किसानों ने कटाई कर फसल को खेतों में ही डाल रखा था, लेकिन अचानक आई बारिश और आंधी से सरसों की फसल भीग गई। कुछ स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी होने की जानकारी मिली है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

More Stories
धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में कुंभ कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए कई फैसलो पर मोहर लगी
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को 21 सेक्टर में बाटा
ज्वालापुर क्षेत्र में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया