हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी में भाजपा नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान पर हमले और गोलीकांड के मामले में पुलिस ने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान समेत तीन आरोपियों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।कैसे जमीन विवाद में भाजपा के दो गुटों में रार फायरिंग तक पहुंच गया। पुलिस ने कड़े विरोध के बीच तरुण चौहान को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। उधर, तरुण चौहान की गिरफ्तारी की सूचना पर कनखल थाने में उनके समर्थकों ने जमकर बवाल किया।
पुलिस के अनुसार गत 28 जनवरी को पंजनहेड़ी में जमीन विवाद को लेकर भाजपा के दो गुटों में हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान पर हमला किया गया। उनके भाई सतीश चौहान को गोली लग गई थी। इस मामले में पुलिस ने अतुल चौहान, तरुण चौहान पुत्र दीपक, गौरव चौहान पुत्र प्रदीप और अभिषेक चौहान उर्फ सिम्मी पुत्र सुखवीर सिंह निवासी नरूपुर पंजनहेड़ी कनखल के खिलाफ केस दर्ज किया।

More Stories
प्रदेश सरकार हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर विकसित करेगी
उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया