जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 61 शिकायतें, समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें से 35 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि, विवाद, विद्युत,राशन अतिक्रमण, पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है, संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करें।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी शिकायतें, जनसुनवाई में दर्ज हो रही हैं उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का भी शीघ्र प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनाश्चित करें।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है, उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करें। उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करें।

More Stories
उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया
एसएसपी ने कलियर में निर्माणाधीन थाना भवन का स्थलीय निरीक्षण किया
मोतीचूर के निकट हाईवे पर सड़क हादसा होने से यातायात प्रभावित हुआ