मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी शुभाराम के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि युवा खेलों को टाइम पास नहीं, बल्कि कॅरिअर के रूप में अपनाएं। वे खेल को अनुशासन के साथ सौ फीसदी समर्पण देंगे तो उनको चैंपियन बनने से कोई रोक नहीं सकता।मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी ओलंपिक का लॉन्चिंग पैड बनेगी। मंगलवार को योगस्थली खेल परिसर में खेल मंत्री ने ध्वजारोहण के साथ मशाल जलाकर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बता दें कि खेल महाकुंभ को इस साल नए प्रारूप में मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025-26 के रूप में कराया जा रहा है। न्याय पंचायत, विधानसभा क्षेत्र, संसदीय क्षेत्र से लेकर राज्यस्तर तक चार श्रेणियों में होने वाली इस प्रतियोगिता में लगभग दो लाख खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

More Stories
जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव हुआ
स्वास्थ्य विभाग द्वारा खानपुर में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने 25 ग्राम पंचायतो में विकसित किए गए मिनी सचिवालयों का शुभारंभ किया