रानीपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसे में भेल कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसा सेक्टर-4 स्थित पीएनबी बैंक के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ।कोतवाली रानीपुर के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह एक्सीडेंट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची रानीपुर चेतक टीम ने देखा कि दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायल राजेश पुत्र साधुराम, निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी, गली नंबर-4, रानीपुर को उसके भाई प्रवेश ने अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दूसरे घायल भेल कर्मचारी अंकित कुमार उम्र 25 पुत्र रणवीर सिंह, निवासी लेबर कॉलोनी, सेक्टर-5 भेल रानीपुर को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

More Stories
विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में गंगा नदी में 10 हज़ार मत्स्य बीजों का संचय किया
सिडकुल प्रशासन अब आवासीय टाउनशिप विकसित करेगा
मुख्यमंत्री योगी की माता के निधन पर स्वामी रामदेव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की