शांतिकुंज गायत्री परिवार के वसुधा वंदन कार्यक्रम में गुरुवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं हृदय, आत्मा की यात्रा भी है। इस तरह के कार्यक्रम से प्रधानमंत्री के भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प को कोई रोक नहीं सकता।गंगा की धाराओं के मध्य शताब्दी समारोह होना सौभाग्य की बात है। 50 दिनों तक होने वाला समारोह चेतना को जागृत और मन को शुद्धि देने वाला है। उन्होंने कहा कि अखंड दीप सिर्फ एक जोत नहीं बल्कि गुरुदेव की आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है।
प्रतिकुलपति ने शताब्दी समारोह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी अतिथियों को गायत्री मंत्र चादर, रुद्राक्ष की माला तथा गुरुदेव का सत्साहित्य देकर सम्मानित किया।

More Stories
विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में गंगा नदी में 10 हज़ार मत्स्य बीजों का संचय किया
सिडकुल प्रशासन अब आवासीय टाउनशिप विकसित करेगा
मुख्यमंत्री योगी की माता के निधन पर स्वामी रामदेव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की