आज वैकुंठ चतुर्दशी पर्व मनाया जा रहा है। वैकुंठ चतुर्दशी कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले मनाई जाती है। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा सभा और प्रशासन ने गंगा घाट पर हर साल की तरह देव दीपावली एक दिन पहले मनाई।वैकुंठ चतुर्दशी के पर्व पर हरिद्वार में लाखों दिए जलाए जिससे पूरा घाट जगमग हुआ। गंगा आरती की समाप्ति के तुरंत बाद दीप जलाकर दिवाली मनाई गई ।
हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के दिन नहीं बल्कि आज देव दीपावली मनाई गई। इसका कारण है कल गंगा स्नान के लिए होने वाली भीड़ को देखते हुए गंगा सभा और प्रशासन ने ये फैसला लिया है कि आज गंगा घाट पर हर साल की तरह देवदीपवाली मनाई।

More Stories
कावड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के बीच बैठक हुई
माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार के गंगा घाटो पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
बसंत पंचमी पर्व पर हरिद्वार में बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य कमाया