ज्वालापुर निवासी तीर्थ पुरोहित का ई रिक्शा में छूटा नगदी से भरा बैग पुलिस ने ढूंढ़कर लौटाया। कीमती बैग को सही सलामत पाकर तीर्थ पुरोहित ने पुलिस का शुक्रिया किया।
जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार कौशिक पुत्र स्वर्गीय ज्योति प्रसाद निवासी मोहल्ला चकलान ज्वालापुर ने कोतवाली पुलिस को सूचना देते बताया कि हरिद्वार से ज्वालापुर आते हुए उनका एक बैग रेलवे फाटक ज्वालापुर के पास ई रिक्शा में ही छूट गया है, जिसमें कुछ जरूरी दस्तावेज, 25000 नगद व एक मोबाइल फोन था।
सूचना पर तत्काल थाने से एक प्राइवेट टीम (कांस्टेबल नवीन छेत्री व कांस्टेबल संदीप) ने तत्काल अंडरपास रेलवे फाटक पर जाकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर ई-रिक्शा को तलाश किया और बैग ढूंढ़कर दीपक कुमार को सकुशल वापस किया।

More Stories
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की
जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
दशहरा पर्व को लेकर शहर में यातायात प्लान लागू हुआ