उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने बैरागी कैंप में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए भूमि कब्जाने की नीयत से लगाए गए पिलरों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया।अधिशासी अभियंता विकास त्यागी के निर्देशन में सहायक अभियंता भारत भूषण, उपराजस्व अधिकारी मुनेश कुमार, जिलेदार देवेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता दिनेश वर्मा ने शनिवार को बैरागी कैंप में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान बैरागी कैंप की मेला आरक्षित भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटवा दिया। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। सहायक अभियंता भारत भूषण ने कहा कि बैरागी कैंप मेला आरक्षित भूमि है। जिस पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।

More Stories
दीपावली पर धर्मनगरी को आकर्षक रोशनी से सजाने के लिए निगम ने तैयारियां तेज की
प्रशासन ने कनखल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई निर्माण इकाई और दुकानों का निरीक्षण किया