शारदीय कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि को लेकर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर लागू कर दिया है। कांवड़ यात्रा 15 से 26 फरवरी तक चलेगी। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने ट्रैफिक और पार्किंग प्लान का शत प्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिए हैं।एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नारसन मंगलौर, कोर कालेज ख्याति ढाबा से होकर शंकराचार्य चौक पहुंचेंगे और अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू में पार्क होंगे। अत्यधिक दबाव बढ़ने पर नारसन, मंगलौर, नगला इमरती अंडरपास, लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरुपुर, एसएम तिराहा, श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग में भेजे जाएंगे।

More Stories
बैशाखी स्नान को लेकर प्रशासन ने शहर में ट्रैफिक प्लान जारी किया
चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क
प्रशासन ने पंतदीप घाट के आसपास अवैध अतिक्रमण अभियान के खिलाफ कार्रवाई की