संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648 वी जयंती पर सांसद त्रिवेंद्र रावत ने विधायक मदन कौशिक और मेयर किरण जैसल के साथ कनखल के रविदास मंदिर में सभी लोगों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी।उन्होंने संत रविदास की जीवन यात्रा और समाज के प्रति उनके विचारों को आगे ले जाने का संकल्प लिया। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि संत रविदास के विचारों से देश में कई कुरीतियों का अंत हुआ। इसके साथ ही पूरा देश एक सूत्र में बंधकर आगे बढ़ रहा है।

More Stories
आगामी कुंभ मेले के मद्देनज़र हरिद्वार में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
निगम टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने पर पंजीकरण निरस्त करने की मांग
मेलाधिकारी ने विभिन्न निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया