आज 14 जनवरी को देश भर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है. मकर संक्रांति पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. धर्म नगरी हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान पर्व को सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई. जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने मेला क्षेत्र को आठ जोन और 21 सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा और व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया है.स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं.
ऋषिकुल ऑडिटोरियम में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस बल को ब्रीफिंग दी. इसमें मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भीड़ प्रबंधन तक के बिंदुओं पर चर्चा हुई. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित किया. एसएसपी डोबाल ने कहा कि लोहड़ी और मकर संक्रांति के स्नान पर्व पर अचानक भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है. इसे ध्यान में रखते हुए घाटों और मेला क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

More Stories
हरिद्वार में वीकेंड से पहले यातायात व्यवस्था चरमराई
गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन में यातायात प्लान लागू किया
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची रेलवे की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया