ज्वालापुर के पांवधोई मोहल्ले में रविवार काे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय अजगर एक घर में घुस गया। दानिश अंसारी के घर में अजगर देख परिवार के सदस्याें में भय का माहाैल बन गया।तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद विभाग की टीम ने माैके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद अजगर काे सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया। घटना के के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, वन विभाग काे जैसे ही अजगर के घर में घुसने की सूचना मिली, क्विक रिस्पांस टीम के कर्मचारी तुरंत माैके पर पहुंचे। स्नेक कैचर भोलाराम के नेतृत्व में टीम ने आठ फीट लंबे अजगर काे पकड़कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। अजगर के घर में घुसने की खबर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हाे गई थी।

More Stories
लघु व्यापारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मेलाधिकारी को ज्ञापन सोंपा
हरिद्वार में अर्धकुंभ से संबंधित तकनीकी कार्यों के लिए मंगाया ₹ 40 लाख का ड्रोन उड़ने ही लापता हुआ
जिलाधिकारी ने स्वच्छता को लेकर बहादराबाद ब्लॉक के 6 ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की