खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से रविवार को धनौरी एवं हरिद्वार राजमार्ग पर छापामार कार्रवाई करते हुए पांच वस्तुओं के सैंपल लिए है। टीम ने इस दौरान तीन दुकानदारों को नोटिस दिया है।दुकानदारों की ओर से फूड लाइसेंस लिए बगैर ही खाद्य सामग्री को तैयार किया जा रहा था।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पांडे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भगवानपुर इमलीखेड़ा मार्ग पर धनौरी के समीप वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान विभागीय टीम ने एक गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी में करीब दो क्विंटल दूध लदा हुआ था।दुकानदार बिना फूड लाइसेंस लिए ही मिठाई बना रहा था। साथ ही मानकों का भी उल्लंघन किया जा रहा था। बढ़ेडी राजपूतान में पेड़ा एवं कलाकंद मिठाई का भी सैंपल लिया गया है। इसके अलावा दुकानदारों को नोटिस भी थमा दिया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
ज्वालापुर क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढी