जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को मुख्यमंत्री घोषणा की जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूचि ले और प्राथमिकता से कार्य करना करें।कहा कि जिन घोषणाओं में बजट स्वीकृत हो चुका है, उन्हें शीघ्रता से शुरू किया जाये। जिन घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए डीपीआर की आवश्यकता है, उनकी समय से डीपीआर तैयार करते हुए कार्यवाही अमल में लाई जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि जो घोषणाएं पूर्ण होने के कगार पर हैं, उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाये।

More Stories
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
ज्वालापुर क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढी