धर्मनगरी में गुरुवार को हाईवे से लेकर शहर की सड़कों पर डाक कांवड़ की भागम-भाग रही। अब वापस लौट रहे कांवड़ियों के कारण हाईवे जाम हो गया। पंतद्वीप से लेकर चंडी चौक तक का एक ओर का हाईवे कांवड़ वाहनों से पैक रहा।कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण पर पहुंच गई है। गुरुवार को अधिकतर डाक कांवड़ और बाइक सवार कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने राज्यों को निकले। हाईवे पर बड़ी-बड़ी डाक कांवड़ और बाइक सवार कांवड़ियों की अधिक संख्या के चलते जाम लगा। मध्य हरिद्वार की ओर उत्तरी हरिद्वार जाने वाले हाईवे पर वाहन तो रहे, लेकिन जाम की स्थिति नहीं बनीं।

More Stories
गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक आयोजित
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की