हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के साथ ही पुलिस नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। बुधवार को दो जगह से पुलिस ने महिला समेत पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 45 किलो गांजा बरामद हुआ है।जानकारी के अनुसार, यूपी से आ रही स्विफ्ट कार से पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा। उनके पास से 25 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी कांवड़ियों को नशा बेचकर मोटा मुनाफा कमाना चाहते थे।वहीं, सिडकुल पुलिस ने 20 किलोग्राम गांजे के साथ महिला सहित तीन तस्करों को धर दबोचा।

More Stories
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
ज्वालापुर क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढी