शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई में देरी तथा वार्डों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं होने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर आयुक्त वरुण चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई।
नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा नेता सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा कि नगर निगम द्वारा वार्ड नं. 01 से वार्ड नं. 60 तक कूड़े के डोर टू डोर कलेक्शन व कूड़ा निस्तारण का कार्य कम्पनी को दिया गया है। विगत एक माह से कम्पनी द्वारा ना तो गली-मोहल्लों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नियमित रूप से किया जा रहा है ना ही सड़कों पर पड़े कूड़ें को हटाया जा रहा है। मानसून के दृष्टिगत युद्धस्तर पर नालों की सफाई का कार्य प्रारंभ कराया जाना चाहिए।

More Stories
गंगा का जलस्तर बढ़ने से 35 श्रद्धालु फसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में 16 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया
मेलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन टीम ने गंगा सफाई कार्य में हिस्सा लिया