हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण वर्ष 2024-25 में 325 करोड़ रुपये से शहर में विकास कार्य करेगा। इसमें जलभराव को लेकर विशेष फोकस किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड बैठक में 26 प्रस्तावों को पास किया गया है।शुक्रवार की शाम को प्राधिकरण के सभागार में बोर्ड बैठक संपन्न हुई। पास हुए 26 प्रस्तावों में विकास योजनाओं के लिए लैंड बैंक हेतू कमेटी बनाए जाने का प्रस्ताव भी शामिल हैं। वहीं स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने एचआरडीए के विकास कार्यों को सराहा। खासतौर पर स्पोर्टस के लिए किए गए कार्यों पर एचआरडीए की पीठ थपथपाई। उन्होंने बताया कि कुल 26 प्रस्ताव पास किए गए हैं। कडच्छ नाले का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।

More Stories
मेला अधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का 21वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के मूवमेंट रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी स्थाई योजनाओं पर काम होगा