चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आज से एक बार फिर शुरू हो गये हैं। चारों धामों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण, व्यवस्था न बनने और यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए 15 से 31 मई तक के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद किये गये थे।आज जो रजिस्ट्रेशन यात्रियों को मिला है, वह तत्काल यात्रा करने का रजिस्ट्रेशन है। हरिद्वार पंजीकरण केंद्र को 1500 का स्लॉट अलॉट किये गये हैं। यानी कि हर धाम के लिए 1500 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा।
जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि जितने लोग रजिस्ट्रेशन कराने आएंगे, उनका प्रयास होगा कि सभी का रजिस्ट्रेशन हो जाए। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पुनः शुरू होने से यात्रियों में खुशी है और सुबह से ही बड़ी संख्या में यात्री रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पंजीकरण केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि यात्री प्रतीक्षा कर रहे हैं कि कब उनका नंबर आए और वह पंजीकरण प्राप्त कर चारधाम यात्रा के लिए रवाना हों।

More Stories
गंगा का जलस्तर बढ़ने से 35 श्रद्धालु फसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में 16 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया
मेलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन टीम ने गंगा सफाई कार्य में हिस्सा लिया