हरिद्वार नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने एक पखवाड़े में बाढ़ क्षेत्रों और नदी से सटे अतिक्रमण को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुधवार को बैठक में गंगा के भीतर, गंगा घाटों और सार्वजनिक स्थानों पर पूजा सामग्री और कूड़ा कचरा डालने से रोकने और श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए पोस्टर और बैनर लगाने के निर्देश भी दिए।
जिला कार्यालय सभागार में बुधवार को एमएनए की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एमएनए ने यूपी सिंचाई विभाग के अभियंताओं को संयुक्त टीम बना कर नदी से सटे अतिक्रमण को चिह्नित करने के निर्देश दिए। बैठक में हरकी पैड़ी क्षेत्र में आवंटित दुकानों, गंगा में खंडित मूर्तियों के विसर्जन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही पिछले बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालन आख्या पर विस्तार से चर्चा की गई।

More Stories
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की
हाईवे पर जंगली हाथी आने से कांवड़ियों में अफरा तफरी मची
परिवहन विभाग ने जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया