अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमंहत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि संताें का जीवन परमार्थ को समर्पित होता है।ब्रह्मलीन स्वामी बागीश्वरानंद महाराज संत समाज का गौरव थे। जिन्होंने हरिद्वार से विश्वभर में धर्म और संस्कृति की पताका को फहराने का कार्य किया। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।वे भूपतवाला स्थित श्री चेतन ज्योति आश्रम में गुरुजन स्मृति श्रद्धांजलि समारोह में बोल रहे थे। यह समारोह चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज के तत्वावधान और बाबा हठयोगी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

More Stories
मेला अधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का 21वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के मूवमेंट रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी स्थाई योजनाओं पर काम होगा