परिवहन विभाग ने जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फेरूपुर, लक्सर और खानपुर क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। रुड़की प्रवर्तन दल ने अभियान के दौरान 25 से अधिक वाहनों के चालान किए और 10 ओवरलोड वाहनों को सीज किया।सीज किए गए वाहनों में 9 डंपर शामिल थे, जिनमें से 8 खनन सामग्री ले जा रहे थे।
अभियान के दौरान दो स्कूल बसों का भी निरीक्षण किया गया। विभाग ने एक बस की खराब मैकेनिकल स्थिति के कारण उसकी फिटनेस सस्पेंड करने की सिफारिश की। एआरटीओ (प्रवर्तन) कृष्ण चंद्र पलड़िया ने बताया कि ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वाहन न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि सड़कों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

More Stories
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी
हरिद्वार में 80वा स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया
कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने अनियमितता के चलते व्यापारियों को नोटिस जारी किए