हरिद्वार के कुशावर्त घाट के निकट प्राचीन हनुमान मंदिर में महावीर बजरंग बली का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद भंडारे में प्रसाद बांटा गया।मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्रीमनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण और सुख समृद्धि की कामना की। हनुमान मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई।

More Stories
सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर में अचानक बाढ़ आने से भारी तबाही मची
गंगा दशहरा के अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
हरकी पौड़ी स्थित मालवीय घाट पर श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ