हरिद्वार। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ जमकर होली खेली।होली के रंगों में डीएम और एसएसपी ने होली के पहाड़ी गीतों पर जमकर नृत्य किया और सभी को शुभकामनाएं दी।पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने होली गीतों पर जमकर धमाल मचाया। एक दूसरे पर पानी की बौछार कर तथा अबीर गुलाब लगाकर एक दूसरे के साथ होली खेली। होली के गीत और संगीत डीएम और एसएसपी को भी नहीं रोक पाए। दोनों अधिकारियों ने अधीनस्थों का उत्साह बढ़ाया और उनके साथ जमकर डांस किया। महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी जमकर होली खेली और गीत संगीत पर खूब थिरकी।

More Stories
ज्वालापुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की
कुंभ मेले की तैयारियो के तहत मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया