हरिद्वार नगर निगम की टीम मंगलवार को चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों और पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने काफी मात्रा में चाइनीज मांझा जब्त कर 13 चालान किए और करी 14 हजार का जुर्माना वसूला।
नगर आयुक्त वरुण चौधरी के निर्देशन पर मंगलवार को नगर निगम के सफाई निरीक्षकों ने चाइनीज मांझे एवं पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। सफाई निरीक्षक श्रीकांत ने बताया कि टीम ने ज्वालापुर, कनखल, जगजीतपुर, हरकी पैड़ी गंगा घाट के निकट एवं अन्य कई क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों का भी चालान किया गया। मौक पर सफाई निरीक्षक विकास चौधरी, संजय शर्मा, सुनीत कुमार, अर्जुन एवं सुनील मलिक मौजूद रहे।

More Stories
गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए पुलिस ने अभियान चलाया
मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को कुंभ के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए