हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र की जगजीतपुर स्थित दो कॉलोनियों में बुधवार तड़के हाथियों के आने से लोग दहशत में आ गए। वन विभाग की गश्ती टीम ने हाथियों को आबादी क्षेत्र से बाहर निकालकर जंगल की खदेड़ा।
तड़के करीब चार से पांच बजे के बीच श्यामपुर और हरिद्वार रेंज क्षेत्र से निकलकर हाथी जगजीतपुर गांव में आ गए। दो से तीन हाथी जगजीतपुर की माया विहार कॉलोनी, जबकि दो हाथी राधा एनक्लेव के आबादी क्षेत्र में आ गए। हाथियों को देख लोग घरों में कैद हो गए। सूचना पर पहुंची हरिद्वार लक्सर मार्ग पर गश्त कर रही वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने शोर मचाते हुए हाथियों को जंगल की ओर भगाया। हरिद्वार वनप्रभाग की हरिद्वार रेंज के वन क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जगजीतपुर में हाथियों का प्राचीन कॉरिडोर होने के कारण इस क्षेत्र में हाथियों का आवागमन बना रहता है। क्षेत्र में हरिद्वार लक्सर मार्ग पर वन विभाग की टीम 24 घंटे गश्त करती है। बुधवार की तड़के जगजीतपुर में आए हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया।

More Stories
मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी