हरिद्वार। शहर में विकास कार्यों के लिए मेयर अनिता शर्मा की ओर से अनुमोदित कर दिया गया है।इससे शहर में सड़कें, पुलिया और क्षतिग्रस्त सड़कों की हालत सुधरने से लोगों को राहत मिल सकेगी।
गत नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों की ओर से आए विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए थे। इन प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद नगर निगम प्रशासन की ओर से विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। जिससे सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए मेयर अनिता शर्मा की ओर से नगर निगम क्षेत्र के समस्त कुल 60 वार्डों के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए जैसे, सीसी सड़क, टाइल्स, नालियां, पुलिया व क्षतिग्रस्त रोड आदि कार्य कराने के लिए उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। लगभग आठ करोड़ के निर्माण कार्य कराए जाने के लिए बजट तैयार कर उनकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

More Stories
जीएसटी चोरी करने वालों के विरुद्ध राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की
मेयर ने भूपतवाला क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्थाओं का जायजा लिया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऋषिकुल मैदान में भव्य योग शिविर का आयोजन होगा