प्रदेशभर में कई दिनों से हो रही भारी बारिश के बीच राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बुधवार को सचिवालय स्थित आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से वर्तमान में हो रही वर्षा की स्थिति, नदियों के जलस्तर, मार्गों की स्थिति सहित आगामी दिनों के पूर्वानुमान और उसकी तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
राज्यपाल ने वर्तमान में लगातार हो रही वर्षा और मानसून की चुनौती से निपटने के लिए टीम भावना से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनौती से निपटने के लिए अंतर्विभागीय एवं जिलों से सामंजस्य बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में 24 घंटे सातों दिन अलर्ट पर रहने के रहने की जरूरत है। राज्यपाल ने कहा कि जिलों सहित राज्य स्तर पर आपदा प्रबंधन से जुडे़ अधिकारी एवं कर्मचारी बेहतर समन्वय से कार्य कर रहे हैं।उन्होंने आपदा प्रबंधन में नई टेक्नोलॉजी के उपयोग पर यूएसडीएमए की प्रशंसा की। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा भी चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक यात्री की सुरक्षा और उनकी उचित देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है।

More Stories
व्यापारी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति की टीम के साथ अभद्रता की
मंगलवार रात से हरकी पैड़ी पर 18 दिनों के लिए गंगाजल रोका गया
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की