हरिद्वार: सोमवती अमावस्या का हिन्दू धर्म में खास महत्व है. सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करने का विधान है. माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान पुण्य करने से सारे मनोरथ पूरे होते हैं. वहीं धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या को लेकर गंगा घाटों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की. हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के मौके पर साढ़े 7 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई है.

More Stories
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
जिले में उल्लास पूर्वक ईद का त्यौहार मनाया गया
नवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी