हरिद्वार में प्रोजेक्ट के सिलसिले में राजस्थान से अपने प्रोफेसर के साथ आए आईआईटी के छात्रों में से एक छात्र चंडीघाट के पास गंगा स्नान करते समय डूब गया। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गंगा से शव को बरामद कर लिया।रविवार को हुए इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें छात्र गंगा में डूबता नजर आ रहा है। पानी में एक और छात्र भी जाता दिखाई दे रहा है, लेकिन इससे पहले वह आगे बढ़ता दूसरा साथी अचानक बहुत तेजी से नदी के बहाव में बहता चला गया।
छात्र का यह डूबने का वीडियो उसके साथी ने बनाया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद छात्र का शव निकाला। श्यामपुर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवा दिया।

More Stories
गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए पुलिस ने अभियान चलाया
मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को कुंभ के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए