उत्तराखंड में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 31दिसंबर तक राज्य में बारिश के आसार नहीं है , वहीं राज्य में अगले 48 घंटे कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल राज्य के मैदानी इलाकों विशेषकर उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है शीतलहर के चलते कहीं कहीं कोल्ड डे की संभावना भी रहेगी।मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे यानी 27 और 28 दिसंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी कर तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार जताए हैं तथा बच्चों गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है। तथा साथ ही वाहन चलाते समय घने कोहरे के चलते विशेष सावधानी बरतने को भी कहा है।

More Stories
व्यापारी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति की टीम के साथ अभद्रता की
मंगलवार रात से हरकी पैड़ी पर 18 दिनों के लिए गंगाजल रोका गया
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की