हरिद्वार में शादी समारोह के दौरान तमंचे पर डिस्को करते हुए हर्ष फायरिंग करने वाले दोनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस को देसी तमंचा भी बरामद हुआ है.
पुलिस ने बताया कि हरिद्वार के श्यमापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात शादी समारोह में दो लोगों ने देसी तमंचे से हर्ष फायरिंग की थी, जिसे वहां पर दहशत का माहौल हो गया था और किसी व्यक्ति ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों युवक फरार हो गए थे.पुलिस ने समारोह में हो रही वीडियो रिकॉर्डिंग से दोनों युवकों की फोटो निकलवाई और उनकी तलाश शुरू की. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस ने इनके पास से दो देसी तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं. पकड़े गए आरोपियों में प्रियांशु सैनी निवासी नगीना उत्तर प्रदेश और लवी सैनी निवासी श्यामपुर हरिद्वार हैं.

More Stories
युवको ने नशे की हालत मे कार से श्रद्धालुओं को कुचला अपरा तफरी मची
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा
रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की