पुलिस ने पांच हजार के इनामी नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान भगवानपुर पुलिस ने कल्लू उर्फ मुंतजीर पुत्र मंजूर निवासी सिरचंदी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को सिरचंदी से गिरफ्तार किया।
आरोपित पर पांच हजार का पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपित व उसकी पत्नी भी नशे के कारोबार में पूर्व में जेल जा चुकी है। आरोपित के खिलाफ भगवानपुर थाने में पूर्व में भी दो मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया है।

More Stories
पुजारी की हत्या से क्षेत्र में दहशत व आक्रोश का माहौल रहा
पथरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले
आबकारी टीम ने हरिद्वार क्षेत्र से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी