चंपावत। प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर चम्पावत जिले के टनकपुर स्थित नवयोग ग्राम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दिए जाने हेतु मिट्टी का लेप लगाकर “मड बाथ” का शुभारंभ किया। नवयोग सूर्योदय सेवा समिति द्वारा आयोजित नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) एवम् नवयोग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने अपने शरीर में मिट्टी का लेप लगाया।

More Stories
मंगलवार रात से हरकी पैड़ी पर 18 दिनों के लिए गंगाजल रोका गया
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की
जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा