भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार में पहेली बार भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र उर्फ किरण चौधरी, उपाध्यक्ष अमित चौहान और बहादराबाद से ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी निर्विरोध चुनी जाएंगी।तीनों ही प्रत्याशियों के सामने किसी ने भी अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। 13 अक्तूबर को चुनाव की तारीख तय की गई है। भाजपा प्रत्याशियों के अलावा किसी ओर का नामांकन न आने पर तीनों का निर्विरोध चुना जाना तय है।

More Stories
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की
जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
दशहरा पर्व को लेकर शहर में यातायात प्लान लागू हुआ