हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने इलाके में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान का बेखौफ अंदाज में ताला तोड़ने की कोशिश की. इससे पहले चोर अंदर लगे दूसरे दरवाजे का ताला तोड़ पाते, रात में गश्त पर घूम रही पुलिस के आने के कारण चोर फरार हो गए. पुलिस ने दुकान मालिक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
बता दें राजा गार्डन (जगजीतपुर) में हनुमान मंदिर के समीप स्थित आर के ज्वेलर्स की दुकान है. शुक्रवार रात चोरों ने करीब तीन बजे दुकान का बाहरी शटर तोड़ दिया. भारी स्थित मुख्य शटर तोड़ने के बाद चोर इससे पहले अंदर लगा कांच का दरवाजा तोड़ पाते तब तक गश्त कर रही पुलिस की जीप का सायरन बजा. जिसके बाद चोर चोरी की वारदात को अंजाम दिए बिना ही मौके से फरार हो गए.

More Stories
खाद्य पूर्ति निरीक्षक के साथ हाथापाई मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
नाबालिक बच्चों के वाहन चलाने पर पिता को गिरफ्तार किया गया
कनखल थाना क्षेत्र गोलीकांड में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया